आईजी सत्यप्रकाश की मौजूदगी में आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में 70 यूनिट रक्तदान साइंस एवं विधि में स्नातक सत्यप्रकाश वर्ष 1998 में रेल सेवा में आए थे, आरपीएफ के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव

गोरखपुर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, माया बाजार सेवाकेंद्र की ओर से  आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आरपीएफ के अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 70 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम में आईजी सह पीसीएसई सत्यप्रकाश ने रक्तदान को महादान बताते हुए जवानों का उत्साहवर्धन किया और शिविर के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर जनरल ट्रेनिंग के उप प्रधानाचार्य एनएम वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शिविर को सफल बनाने में माया बाजार सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके समृद्धि और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा। रक्त संग्रह की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर की टीम ने संभाली। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक सरोकारों के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *