56 बार रक्तदान कर आईजी ज्योति सतीजा ने कायम की मिसाल उप मुख्य टिकट निरीक्षक मित्र शीशराम मीना ने साझा की ज्योति सतीजा की तस्वीर 56 वर्ष की उम्र में भी चुस्ती-फुर्ती देखकर हर कोई होता है प्रभावित

रिपोर्ट नवीन यादव

जयपुर में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के पद पर तैनात हमारे मित्र शीशराम मीना ने रेलवे की वरिष्ठ अधिकारी महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, जयपुर ज्योति सतीजा की तस्वीर साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व की खूबियों का उल्लेख किया।

ज्योति सतीजा बेहद मिलनसार, सहज और कर्मठ रेलवे अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान रखती हैं। उनकी सबसे खास बात समाजसेवा के प्रति समर्पण है। उन्होंने अपने जीवन में अब तक 56 बार रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की है।

स्वास्थ्य और शारीरिक चुस्ती के प्रति उनका लगाव भी प्रेरणादायक है। 56 वर्ष की उम्र में भी उनकी फिटनेस और सक्रियता देखकर सहज ही विश्वास करना मुश्किल होता है कि वे 56 वर्ष की हो चुकी हैं।

रक्तदान जैसी मानवीय सेवा और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता—दोनों ही उनके व्यक्तित्व को खास बनाते हैं। उनका यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश देता है।

रिपोर्ट: नवीन यादव, VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *