लगेज वैन से गिराया गया पान मसाला, छह बंडल बरामद मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश पर आरपीएफ की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का चोरी गया पान मसाला बरामद वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में छह बंडल पान मसाला बरामद, टाटा मैजिक लोडर जब्त
रिपोर्ट नवीन यादव
वाराणसी। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल ने बुकशुदा पान मसाला चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह बंडल पान मसाला बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच बुकशुदा पान मसाला चोरी होने की घटना सामने आई थी। मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
चोरी की सूचना के बाद वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त छपरा के दिशा-निर्देशन में आरपीएफ पोस्ट भटनी तथा सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से जांच और कार्रवाई शुरू की। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 23 अगस्त को चोरी की गई रेल संपत्ति के छह बंडल पान मसाला बरामद किए।
बरामद पान मसाला की कीमत करीब 10,002 रुपये बताई गई है। इसके अलावा चोरी का माल ले जाने में इस्तेमाल किए गए टाटा मैजिक लोडर को भी जब्त कर लिया गया। आरपीएफ द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










