झांसी जीआरपी , क्राइम विंग आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेरा, चेकिंग देख ट्रेन से कूदा युवक 2.192 किलो गांजे के साथ दबोचा ई-केबिन के पास घेराबंदी कर पकड़ा, आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं तीन आपराधिक मामले
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी झांसी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2.192 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को शाम करीब 3:36 बजे संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म नंबर 1/7 से दिल्ली छोर की ओर स्थित रेलवे ई-केबिन के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कृष्णा दीक्षित पुत्र राजेंद्र प्रसाद दीक्षित, निवासी ग्राम पिपरही, थाना महुआ, जिला मुरैना, मध्य प्रदेश, उम्र करीब 23 वर्ष, को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 2.192 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
मामले में जीआरपी थाना झांसी पर मु0अ0सं0 280/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 423/2018, धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट, थाना जीआरपी कानपुर, मु0अ0सं0 374/2023, धारा 379/411 भादवि, थाना जीआरपी आगरा कैंट तथा मु0अ0सं0 177/2024, धारा 305(सी)/317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी आगरा कैंट में मामले दर्ज हैं।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उज्जैन से गांजा लेकर झांसी में बेचने के लिए आता था। उसके अनुसार, उज्जैन में एक व्यक्ति ने उसे गांजा दिया था, लेकिन उसने उस व्यक्ति का नाम नहीं बताया। ट्रेन में पुलिस की चेकिंग देखकर पकड़े जाने के डर से वह ट्रेन से उतरकर ई-केबिन की ओर जा रहा था, तभी पुलिस की चेकिंग में पकड़ा गया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग झांसी विपुल श्रीवास्तव के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे झांसी सलीम खान के निकट पर्यवेक्षण तथा जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में जीआरपी और आरपीएफ क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने की।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल अमित तिवारी, कांस्टेबल धारा सिंह और कांस्टेबल पुष्पेंद्र पाल के साथ आरपीएफ की क्राइम ब्रांच/खुफिया शाखा के सिपाही उमेश कुमार और गुरुमेल सहित अन्य जवान शामिल रहे।










