एसएसपी विकास कुमार ने सुनी फरियाद, न्याय का भरोसा दिलाते हुए दिए निस्तारण के निर्देश पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पीड़ितों की समस्याएं विस्तार से सुनीं, संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों पर न्यायोचित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट नवीन यादव
*झाँसी।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पहुंचे पीड़ितों एवं फरियादियों की समस्याओं को विस्तारपूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए उनकी समस्याओं एवं प्रार्थना पत्रों के संबंध में आवश्यक जानकारी ली।
> एसएसपी विकास कुमार ने फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को उनकी शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण कर न्यायोचित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा प्रार्थना पत्रों पर प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जनसुनवाई के दौरान विकास कुमार ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और गंभीरता बरतने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।










