राजभाषा विभाग की कमान अब राजेश कुमार के हाथों, झांसी मंडल में संभाला पदभार राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन और हिंदी के प्रयोग को मिलेगी नई गति

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, झांसी के राजभाषा विभाग में राजेश कुमार ने राजभाषा अधिकारी, समूह-‘क’, स्तर-10 के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने से झांसी मंडल में राजभाषा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

राजेश कुमार इससे पूर्व राजभाषा विभाग, मंडल कार्यालय नई दिल्ली तथा महाप्रबंधक कार्यालय, प्रयागराज, उत्तर मध्य रेलवे में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यालयों में कार्य करने का अनुभव उनके नए दायित्व में उपयोगी साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह संपर्क राजभाषा अधिकारी के रूप में राजभाषा विभाग का कार्यभार संभाल रहे थे। अब राजेश कुमार के राजभाषा अधिकारी का दायित्व संभालने के बाद विभागीय कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने की दिशा में कदम बढ़ने की उम्मीद है।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *