डॉ. शिवम शर्मा का बड़ा बयान: जन्माष्टमी पर मथुरा जंक्शन में आस्था का सैलाब, रेलवे पूरी तरह अलर्ट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने को रेलवे की कड़ी निगरानी, सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम अतिरिक्त भीड़ के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन, साफ-सफाई और भीड़ प्रबंधन पर विशेष फोकस
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। आज जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर देशभर से श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है। मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित यात्रा और भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर्व के दौरान मथुरा जंक्शन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे सतत निगरानी रख रहा है। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, बेहतर साफ-सफाई और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो। रेलवे प्रशासन का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराना है।
मथुरा जंक्शन पर भीड़ की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यकता के अनुसार व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त किया जा रहा है। रेलवे के संबंधित विभागों को यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय रखा गया है।










