झांसी जीआरपी पुलिस लाइन में गूंजे कान्हा के जयकारे, धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव और उपाधीक्षक सलीम खान की मौजूदगी में हुआ आयोजन, अधिकारियों-कर्मचारियों ने की पूजा-अर्चना
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। जीआरपी अनुभाग की रिजर्व पुलिस लाइन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर पुलिस लाइन में पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, उपाधीक्षक सलीम खान, प्रतिसार निरीक्षक विजय यादव सहित जीआरपी अनुभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की तथा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर श्रद्धा व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में जन्माष्टमी को लेकर उत्साह का माहौल रहा। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने धार्मिक आयोजन में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया।










