एएन सिन्हा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, ईस्टर्न रेलवे आरपीएफ एथलेटिक्स टीम बनी उपविजेता 29 पदकों पर कब्जा, तीन खिलाड़ियों का अखिल भारतीय आरपीएफ टीम में चयन
रिपोर्ट नवीन यादव
कोलकाता। 33वीं अंतर रेलवे आरपीएफ/आरपीएसएफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में ईस्टर्न रेलवे आरपीएफ एथलेटिक्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता 1 से 3 सितंबर तक सिकंदराबाद स्थित आरआरसी ग्राउंड में आयोजित हुई, जिसमें आरपीएफ/आरपीएसएफ की 17 जोनल टीमों ने हिस्सा लिया।
ईस्टर्न रेलवे आरपीएफ की 35 सदस्यीय पुरुष एवं महिला टीम ने कुल 29 पदक जीते, जिसमें 8 स्वर्ण, 10 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।
टीम के तीन खिलाड़ियों का चयन अखिल भारतीय आरपीएफ एथलेटिक्स टीम के लिए हुआ है। वे 11 से 13 सितंबर तक कोलकाता के साल्ट लेक में होने वाली 91वीं अखिल भारतीय अंतर-जोनल रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।
इस उपलब्धि पर ईस्टर्न रेलवे के महानिरीक्षक/आरपीएफ ए.एन. सिन्हा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों की लगन, अनुशासन और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।










