विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया धार्मिक आयोजनों का निमंत्रण 4 से 10 दिसंबर तक शिव महापुराण कथा, 11 से 13 दिसंबर तक होगा हनुमंत कथा का आयोजन मुख्यमंत्री ने झांसी आने का दिया आश्वासन
झांसी। नगर विधायक रवि शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी सुनीता शर्मा के साथ लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने झांसी में दिसंबर माह में आयोजित होने वाले श्री शिव महापुराण एवं श्री हनुमंत कथा कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपा।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, 4 से 10 दिसंबर 2026 तक सुप्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप मिश्रा (सीहोर) के सानिध्य में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 11 से 13 दिसंबर 2026 तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के श्रीमुख से श्री हनुमंत कथा आयोजित होगी।
विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री को दोनों धार्मिक आयोजनों की जानकारी देते हुए झांसी पधारने का आग्रह किया। दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए झांसी आने का आश्वासन दिया।
इन धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को शिव महापुराण और हनुमंत कथा के जरिए आध्यात्मिक विचारों, भक्ति तथा धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
सम्पादक आलोक प्रकाश/रिपोर्ट: नवीन यादव










