झांसी-प्रयागराज स्नातक चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव की ऐतिहासिक जीत, पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उमा शंकर यादव ने दी बधाई सपा प्रत्याशी की जीत को बताया कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्नातक मतदाताओं के विश्वास की जीत

झांसी-प्रयागराज स्नातक चुनाव में डॉ. मान सिंह यादव की ऐतिहासिक जीत, पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उमा शंकर यादव ने दी बधाई

 

> उमाशंकर यादव ने दी बधाई, कहा कार्यकर्ताओं की तपस्या रंग लाई*

> झांसी-प्रयागराज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है। उनकी इस जीत पर सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। पूर्व जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड उमा शंकर यादव ने डॉ. मान सिंह यादव को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और स्नातक मतदाताओं के विश्वास की जीत है।

> उमा शंकर यादव ने कहा कि डॉ. मान सिंह यादव ने शिक्षा, रोजगार और युवा हितों के मुद्दों को लेकर जिस तरह जनता के बीच अपनी पैठ बनाई, वही सफलता का आधार बना।

> उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के प्रत्येक कार्यकर्ता ने गांव-गांव, बूथ-बूथ तक जाकर पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाया। इसी एकजुटता और समर्पण का परिणाम है कि आज सपा ने यह सीट ऐतिहासिक अंतर से जीती है।
> *डॉ. मान सिंह यादव बोले — शिक्षा और रोजगार होगी प्राथमिकता*

> जीत के बाद डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि यह जीत मेरे लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के समस्त स्नातक मतदाताओं की जीत है। उन्होंने कहा कि अब वे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, बेरोजगार स्नातकों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और क्षेत्र में शोध व कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

> डॉ. यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से युवाओं और शिक्षित वर्ग की आवाज रही है।

> जीत की घोषणा होते ही मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं में जगह-जगह मिठाइयां बांटी गईं और समाजवादी झंडे लहराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *