मेडिकल कॉलेज पहुंचकर कांग्रेस एवं विभिन्न संगठनों के नेताओं ने जाना राजेन्द्र शर्मा के छोटे भाई का हाल उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र शर्मा के छोटे भाई के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य लोग झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर मरीज के स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
मेडिकल कॉलेज पहुंचने वालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक वाजपेयी, बुंदेलखंड महाविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नीरज अग्रवाल, कांग्रेस पार्टी के महापौर पद के पूर्व प्रत्याशी अरविन्द बब्लू तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल रिछारिया शामिल रहे।










