*आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी आखिर चढ़ा जीआरपी के हत्थे, झांसी में घेराबंदी कर दबोचा* *बुलंदशहर का रहने वाला दरिया खान था वांछित, डीजल इंस्टॉलेशन के सामने सड़क की दूसरी ओर से हुई गिरफ्तारी*
झांसी। आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित आरोपी को जीआरपी झांसी ने गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रेलवे डीजल इंस्टॉलेशन के सामने से दबोचा। जीआरपी अनुभाग झांसी से जारी प्रेस नोट के अनुसार यह कार्रवाई 1 नवंबर 2026 को की गई। गिरफ्तार आरोपी दरिया खान पुत्र अकबर खान निवासी लच्छमपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलंदशहर का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ थाना जीआरपी झांसी में अपराध संख्या 243/2026 धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक लल्लू राम, निरीक्षक शेर आलम और कांस्टेबल योगेंद्र कुमार शामिल रहे।
रिपोर्ट: नवीन यादव VERDICT NEWS










