पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ खोला मोर्चा भगवान श्रीकृष्ण पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में दी शिकायत, मानहानि का मामला दर्ज कराने का दावा
नई दिल्ली। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भगवान श्रीकृष्ण को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सांसद पप्पू यादव ने आज पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचकर शिकायत दी और मानहानि का मामला दर्ज कराने की बात कही।
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण करोड़ों लोगों की आस्था, श्रद्धा और विश्वास के प्रतीक हैं। उनकी गरिमा और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो सकती हैं।
उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि धार्मिक आस्था और करोड़ों लोगों की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि होना चाहिए।
सांसद ने स्पष्ट किया कि आस्था और धार्मिक भावनाओं के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










