दीपावली-छठ पर्व को लेकर झांसी स्टेशन पर सुरक्षा का पहरा, आरपीएफ-जीआरपी का संयुक्त चेकिंग अभियान कार्यवाहक आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक बब्लू कुमार की मौजूदगी में विस्फोटक खोजी श्वान दस्ते ने की जांच, वेटिंग रूम में यात्रियों के सामान भी खंगाले। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त जितेन्द्र कुमार शर्मा एवं जीआरपी पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर चलाया गया अभियान।
निरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव और जीआरपी उपनिरीक्षक अखिलेश राय सहित अन्य स्टाफ रहे मौजूद।
वेटिंग रूम में यात्रियों के सामान की भी हुई जांच।
झांसी, 4 नवंबर। आगामी दीपावली एवं छठ पर्व पर रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान विस्फोटक खोजी श्वान दस्ते की मदद से स्टेशन परिसर के विभिन्न स्थानों पर जांच की गई।
अभियान में आरपीएफ उपनिरीक्षक अंकित कुमार, उपनिरीक्षक जितेन्द्र यादव तथा जीआरपी उपनिरीक्षक अखिलेश राय सहित आरपीएफ और जीआरपी के अन्य जवान शामिल रहे।
सुरक्षा कर्मियों ने प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम और स्टेशन परिसर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर गहन जांच की। दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों की सतर्कता बढ़ा दी गई है।
त्योहारों के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु की सूचना दें : आरपीएफ-जीआरपी
रिपोर्ट: नवीन यादव
VERDICT NEWS










