आमदार प्रकाश सुर्वे और नगरसेवक राज सुर्वे के आशीर्वाद से प्रशांत पवार को मिली बड़ी जिम्मेदारी छत्रपती कामगार सेना की महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी में बने चिटणीस, संगठन विस्तार और कामगारों के हितों की जिम्मेदारी
इंद्र यादव/मुंबई। छत्रपती कामगार सेना महाराष्ट्र के संस्थापक-अध्यक्ष एवं आमदार प्रकाशदादा सुर्वे ने संगठन का विस्तार करते हुए युवा नेता प्रशांत तानाजी पवार को महाराष्ट्र राज्य कार्यकारिणी में चिटणीस (सचिव) पद पर नियुक्त किया है। इस नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और कार्यों के प्रति विश्वास के रूप में देखा जा रहा है।
आमदार प्रकाश सुर्वे और नगरसेवक राज सुर्वे के आशीर्वाद से मिली इस जिम्मेदारी के बाद प्रशांत तानाजी पवार से संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है। उन्हें कामगारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नियुक्ति पत्र पर छत्रपती कामगार सेना के संस्थापक-अध्यक्ष प्रकाशदादा सुर्वे और संस्थापक-सचिव पद्माकर सूर्यवंशी के हस्ताक्षर हैं। पत्र के माध्यम से प्रशांत पवार को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण से कार्य करने की अपेक्षा जताई गई है।
उल्लेखनीय है कि छत्रपती कामगार सेना महाराष्ट्र में कामगारों के अधिकारों और समस्याओं को लेकर सक्रिय संगठन है। इसका मुख्यालय अशोकवन, दहिसर (पूर्व), मुंबई में स्थित है। संगठन के संस्थापक-अध्यक्ष प्रकाशदादा सुर्वे मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
प्रशांत तानाजी पवार की नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अब उनके सामने कामगारों की आवाज को राज्य स्तर पर बुलंद करने और संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने की चुनौती होगी।










