दीपावली पर आगरा फोर्ट स्टेशन में RPF का सुरक्षा पहरा, डॉग स्क्वायड ने खंगाले यात्रियों के बैग थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियदत्त दहिया के नेतृत्व में सघन चेकिंग अभियान; संदिग्ध वस्तुओं पर पैनी नजर

 

आगरा। दीपावली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) अलर्ट नजर आ रही है। आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रियदत्त दहिया के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड की मदद से यात्रियों के बैग, स्टेशन परिसर में रखे सामान और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने स्टेशन के प्रवेश द्वार सहित प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी।

त्योहार के दौरान ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। ऐसे में निरीक्षक प्रियदत्त दहिया के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान स्टेशन पर सुरक्षा सतर्कता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए नियमित जांच और निगरानी जरूरी है। आरपीएफ की ओर से यात्रियों से अपील की गई है कि वे किसी भी लावारिस वस्तु को न छुएं तथा संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल आरपीएफ या जीआरपी को सूचना दें।

त्योहार की भीड़ में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं, यात्रियों की हिफाजत सर्वोपरि।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *