देर-रात त्योहार से पहले झांसी पुलिस में कुर्सियों का फेरबदल! करीब 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले एसएसपी विकास कुमार का प्रशासनिक दांव, किसी की बदली चौकी तो किसी का बदला थाना; अब नई जगह दिखाना होगा दम!

 

झांसी। त्योहारों की आहट के साथ ही झांसी पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने करीब 24 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदलकर पुलिस विभाग में नई हलचल पैदा कर दी है। लंबे समय से अपने-अपने क्षेत्रों में जमे उपनिरीक्षकों को अब नई जगह की जिम्मेदारी संभालनी होगी।

इस फेरबदल को त्योहारों से पहले कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और पुलिसिंग में नई ऊर्जा भरने की कवायद माना जा रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि नई तैनाती पर कौन कितना सक्रिय नजर आता है और किसकी कार्यशैली जनता के बीच अपनी छाप छोड़ती है।

फिलहाल पुलिस महकमे में चर्चा यही है कि त्योहार से पहले साहब ने ऐसी प्रशासनिक बिसात बिछाई है कि कई दरोगाओं को अपनी पुरानी जमीन छोड़कर नई पारी शुरू करनी पड़ेगी।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *