अनूप शिवहरे की पहल पर झांसी में 26 नवंबर से गूंजेगी श्रीराम कथा की अमृतवाणी मुक्ताकाशी मंच पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, 2001 कलशों के साथ निकलेगी शोभायात्रा

 

झांसी। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और सनातनियों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से झांसी में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित होने वाली इस कथा में अंतरराष्ट्रीय संत, निरंजन पीठाधीश्वर श्रीश्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज अपने मुखारविंद से श्रीराम कथा की अमृतवर्षा करेंगे। आयोजन में देश ही नहीं, विदेशों से भी महाराज के अनुयायियों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

गुरुवार को स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कथा आयोजक श्री ठाकुर जी महाराज चरण सेवक अनूप शिवहरे देहाती एवं चिरगांव महोत्सव समिति की ओर से आयोजन की जानकारी दी गई। अनूप शिवहरे ने बताया कि 26 नवंबर से 2 दिसंबर तक होने वाले इस धार्मिक आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने की तैयारियां की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि श्रीराम कथा के शुभारंभ अवसर पर 26 नवंबर को मुक्ताकाशी मंच से 2001 कलशों की भव्य यात्रा निकाली जाएगी। इसमें पीले वस्त्र धारण कर महिलाएं सिर पर कलश रखकर झरना से जल भरेंगी और नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में भगवान के भव्य स्वरूप भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

अनूप शिवहरे ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय संत कैलाशानंद गिरि महाराज ने पूर्व में उनसे झांसी की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक नगरी का भ्रमण करने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए महाराज की श्रीराम कथा के आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा में शामिल होने और धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *