ठंड और कोहरे में रेल संचालन की सुरक्षा को लेकर झांसी डीआरएम गंभीर, संरक्षा बुलेटिन का किया विमोचन शीतकालीन चुनौतियों से निपटने के लिए रेल कर्मचारियों को दिए जाएंगे विशेष दिशा-निर्देश, ट्रैक, लोको, सिग्नल एवं परिचालन पर रहेगा विशेष ध्यान

 

 

झांसी। सर्दी और कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए झांसी मंडल रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार, 05 नवंबर 2026 को शीतकालीन सावधानियों पर आधारित मंडलीय संरक्षा बुलेटिन पुस्तक का विमोचन किया।

इस बुलेटिन का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में रेल संचालन के दौरान आने वाली चुनौतियों के प्रति कर्मचारियों को जागरूक करना और सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों का पालन सुनिश्चित कराना है।

बुलेटिन में विभिन्न विभागों के लिए शीतकाल के दौरान बरती जाने वाली विशेष सतर्कता से संबंधित दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं। इसमें रेलवे ट्रैक, लोको, सिग्नल एवं परिचालन व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया है। साथ ही कम तापमान, घने कोहरे और अन्य मौसमी परिस्थितियों के बीच रेल संचालन को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई है।

रेल प्रशासन का प्रयास है कि समय रहते कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश उपलब्ध कराकर संभावित मौसमी चुनौतियों से निपटने की तैयारी मजबूत की जाए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल परिचालन भी निर्बाध बना रहे।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) नंदीश शुक्ल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी गिरीश कंचन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *