EXCLUSIVE NEWS सांसद नारायण दास अहिरवार, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और एडीआरएम नंदीश शुक्ला की मौजूदगी में पुखरायां स्टेशन पर यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव शुरू शाम 6:50 बजे पहुंचेगी ट्रेन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ-जीआरपी के जवान रहेंगे मौजूद
पुखरायां। पुखरायां रेलवे स्टेशन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। लंबे समय से प्रतीक्षित यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के ठहराव की शुरुआत आज से होने जा रही है। शाम 6 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन के पुखरायां स्टेशन पहुंचने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के सांसद नारायण दास अहिरवार और उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान प्रमुख रूप से शामिल होंगे। दोनों जनप्रतिनिधि हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ करेंगे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के एडीआरएम (परिचालन) नंदीश शुक्ला और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा सहित रेलवे के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। वहीं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी एवं जवान भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
क्षेत्रीय यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के पुखरायां स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की रेल यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी। खासकर दक्षिण भारत और पूर्वांचल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को लाभ होगा। इस ठहराव से पुखरायां सहित आसपास के ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों की रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी और यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त सुविधा उपलब्ध होगी।
रेल सुविधा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
पुखरायां स्टेशन पर इस महत्वपूर्ण ट्रेन का ठहराव शुरू होना स्थानीय क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। जनप्रतिनिधियों और रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में होने वाला यह कार्यक्रम क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










