पीआरओ मनोज कुमार ने की पुष्टि: यात्री से अभद्र व्यवहार करने वाली महिला टीटीई निलंबित यात्रियों के अपमान और अभद्र भाषा पर रेलवे प्रशासन सख्त पीआरओ मनोज कुमार बोले— यात्रियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना हर रेलकर्मी की जिम्मेदारी

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करने वाली महिला टीटीई के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। इस मामले में झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) मनोज कुमार ने निलंबन की पुष्टि की है।

पीआरओ मनोज कुमार ने स्पष्ट किया कि यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेलवे में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह यात्रियों के साथ शालीनता, विनम्रता और सम्मानपूर्वक व्यवहार करे। टिकट जांच के दौरान भी कर्मचारियों को अपनी भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करना रेलकर्मियों के कर्तव्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रेलवे प्रशासन यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी कर्मचारी द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल अथवा अपमानजनक व्यवहार रेलवे की कार्यसंस्कृति के अनुरूप नहीं है।

महिला टीटीई के निलंबन की कार्रवाई से रेलकर्मियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यात्रियों के सम्मान के मामले में रेलवे प्रशासन कोई समझौता नहीं करेगा। ड्यूटी के दौरान प्रत्येक कर्मचारी से संयम, शिष्टाचार और जिम्मेदारी के साथ पेश आने की अपेक्षा की जाती है।

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *