छठ महापर्व पर हावड़ा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सी एच रघुवीर ने दिया शुभकामना संदेश लोकआस्था के महापर्व पर व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को दी बधाई सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना छठ महापर्व पर शुभकामनाएं

 

हावड़ा। छठ महापर्व के पावन अवसर पर पूर्व रेलवे, हावड़ा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सी.एच. रघुवीर ने सभी व्रतियों, श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने कहा छठ पूजा प्रकृति, स्वच्छता और सामाजिक समरसता का अनुपम पर्व है, जो सूर्यदेव एवं छठी मैया की आराधना का प्रतीक है। रघुवीर ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व हमें अनुशासन, श्रद्धा सेवा भावना की प्रेरणा देता है। उन्होंने कामना की कि यह महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। साथ ही उन्होंने हावड़ा मंडल के सभी यात्रियों एवं रेलकर्मियों से पर्व के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा एवं सहयोग बनाए रखने की अपील की। कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं, ताकि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं सहज रूप से छठ पूजा संपन्न कर सकें।

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि नदी घाटों व गंगा तट पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और पर्यावरण संरक्षण हेतु भी जागरूक रहें। उनका कहना है कि पर्व आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करता है।
*छठ पूजा की महिमा*
छठ पूजा के दौरान व्रती महिला ने बांस की टोकरी में फल एवं दीप जलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया

“छठी मैया और भगवान सूर्यदेव के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। यह पर्व हमें कर्तव्य, समर्पण और सामाजिक सेवा की राह पर चलने की प्रेरणा देता है” — सी.एच. रघुवीर

रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *