आरपीएफ झाँसी ने तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया > ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत प्लेटफार्म पर अकेली मिलीं 6,7 और 10 वर्षीय बच्चियां > वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर आरपीएफ की सतर्कता से रेस्क्यू, चाइल्ड लाइन को सौंपा

> झाँसी | वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने सतर्कता दिखाते हुए प्लेटफार्म पर अकेली घूम रही तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। बच्चियां 6, 7 और 10 वर्ष की हैं जो अपने परिजनों से बिछड़कर स्टेशन परिसर पर भटक रही थीं। आरपीएफ टीम ने गश्त के दौरान इन्हें देखा और तत्काल अपनी अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में बच्चियां अपना पता नहीं बता पाईं। जिसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम को सूचित किया गया। बच्चियों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भोजन-पानी और चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। सभी बच्चियां स्वस्थ हैं और अब उन्हें चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।

> थाना रेल सुरक्षा बल वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी पर आरपीएफ टीम।

 

> *चाइल्ड लाइन प्रक्रिया*
> • बच्चियों को सुरक्षित संरक्षण में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया गया
> • चाइल्ड लाइन द्वारा काउंसलिंग कर परिजनों से संपर्क
> • जिला बाल कल्याण समिति को सूचना

> *रेलवे में सुरक्षा सख्त*
> • आरपीएफ द्वारा प्लेटफार्मों पर नियमित गश्त जारी
> • अकेले/संदिग्ध बच्चों पर विशेष निगरानी
> • यात्रियों से अनुरोध संदिग्ध स्थिति पर 139 पर सूचित करें

> रिपोर्ट नवीन यादव VERDICT NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *