चंबल नदी के रेलवे पुल पर डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने किया निरीक्षण बीआईएक्स–यूडीएमआर रेलखंड पर पहुंचकर रेलवे पुल की स्थिति और संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चंबल। झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा बीआईएक्स–यूडीएमआर रेलखंड पर चंबल नदी के रेलवे पुल का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल की संरचनात्मक स्थिति, रखरखाव तथा रेल परिचालन से जुड़ी संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण की कार्रवाई जारी है।
रिपोर्ट: नवीन यादव | VERDICT NEWS










