दो घंटे देरी से आई, फिर रोककर चलाई गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
रविवार को झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे देरी से आई। इंटरसिटी को 10 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। मुंबई से लखनऊ जाने वाली एक स्पेशल ट्रेन को 10 मिनट रोककर चलाया गया। पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई कटिहार एक्सप्रेस, पनवेल गोरखपुर व मुंबई सीतापुर एक्सप्रेस को 10 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया गया। इसके अलावा इन ट्रेनों को कालपी, पुखरायां, कानपुर सेंट्रल पर भी रोककर चलाया गया।










