KDA ने 7269 फ्लैट 23% तक सस्ते किए, होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की भी फिर होगी ई-नीलामी
केडीए ने अपने 7269 फ्लैटों की कीमत 23% तक कम कर दी है, लेकिन 350 करोड़ रुपये के होटल और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स अभी भी नहीं बिके हैं।
24 मार्च से 16 अप्रैल के बीच में होटल व शापिंग कॉम्प्लेक्स बेचने के लिए ई टेंडर कराए थे लेकिन एक भी खरीदार नहीं आया। एक बार फिर ई नीलामी की तैयारी की जा रही है।
विकास नगर में सिग्नेचर ग्रीन्स सिटी के बगल में वर्ष 2016 में केडीए ने बिना डिमांड सर्वे के होटल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बना दिया था जो 10 साल बाद भी नहीं बिक पा रहा है। केडीए का धन फंसा है।
नौ मंजिला होटल में 150 कमरों के साथ-साथ कांफ्रेंस हाल, तीन बैंक्वेट हॉल और लिफ्ट का प्रविधान है। इसके अलावा शॉपिंग मॉल में भूतल प्लस सात फ्लोर का निर्माण कराया गया है।
इसमें चार मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है इसके अलावा दुकानें बनी है। होटल व शापिंग माल में दो बेसमेंट भूमिगत पार्किंग की व्यवस्था है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल ने बताया कि फिर से ई नीलामी का टेंडर निकालने की तैयारी की जा रही है।










