बंगरा में भीषण अग्निकांड में भाजपा मंडल कार्यालय सहित आधा दर्जन से अधिक दुकानें स्वाह, आग बुझाते समय झुलसा दमकल कर्मी, करोड़ों का नुकसान
झांसी। मऊरानीपुर झांसी राजमार्ग पर बंगरा में देर रात पुलिस चौकी से भड़की आग ने आस पास की आधा दर्जन से अधिक दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। भीषण अग्निकांड की घटना से पूरे इलाक़े में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में आधा दर्जन से अधिक दुकानों सहित पुलिस चौकी जलकर खाक हो गईं। वही आग बुझाने के दौरान हुए ब्लास्ट में एक दमकल कर्मी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए अपस्ताल में भिजवाया गया है। इस अग्निकांड की घटना में करीब एक से डेढ़ करोड़ रुपए की क्षति होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक उलदन थाना क्षेत्र स्थित मऊरानीपुर राजमार्ग पर बंगरा पुलिस चौकी बनी है। देर रात करीब दो बजे अचानक बंगरा पुलिस चौकी से धुआं का गुबार उठा जो धीरे धीरे भीषण आग में तब्दील हो गया। रात के सन्नाटे में सभी अपने अपने घरों में सोए हुए थे। इधर आग पुलिस चौकी से धीरे धीरे आस पास की दुकानों में जा घुसी जिससे आस पास बनी आधा दर्जन से अधिक दुकानें, राय मोबाइल, भाजपा मंडल कार्यालय, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की कलर पेंट की दुकान, राय मोबाइल शॉप, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का शोरूम भी आग की चपेट में आग गया। आग का भीषण रौद्र रूप से देख आस पास के लोग सहम उठें। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल फायर बिग्रेड ओर पुलिस मौके पर पहुंची तत्काल आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। आग बुझाने के दौरान एक दमकल कर्मी गैस का सिलेंडर फटने से झुलस गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन से चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन इस आगजनी की घटना में पुलिस चौकी, मिठाई की दुकान, राय मोबाइल शॉप में रखे कीमती संकड़ों मोबाइल, ऐसी ओर इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम में रखी करीब बीस गाड़िया, ओर भाजपा कार्यालय सहित पेंट की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस दौरान बंगरा के भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत ने बताया कि उनकी कलर पेंट की दुकान, ओर उसका भाजपा मंडल कार्यालय, सहित इलेक्ट्रिक की दुकान, भोजनालय, मिष्ठान भंडार, इलेक्ट्रिक गाड़ी की दुकान, मोबाइल शॉप सहित आठ से दस दुकानों में आग लगी जिससे करोड़ों का नुकसान हो गया है। आगजनी की घटना पहले पुलिस चौकी से शुरू हुई है। फिलहाल अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। आगजनी की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर देर रात पुलिस प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंच गए। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।










