श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आज परम पूजनीय स्वर्गीय श्री आर. एस. यादव जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। बाबा धाम सबका मालिक एक परिवार द्वारा परम पूजनीय स्वर्गीय श्री आर. एस. यादव जी की पावन स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 12 जून 2026 को किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु, शुभचिंतक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा उनके आदर्शों एवं जीवन मूल्यों को स्मरण करेंगे।

स्वर्गीय श्री आर. एस. यादव जी के सान्निध्य एवं प्रेरणा से बाबा धाम सबका मालिक एक में सेवा, परोपकार एवं मानव कल्याण के कार्य निरंतर संचालित होते रहे। बाबा धाम के सेवादार श्री राम सिंह यादव के नेतृत्व में विगत लगभग 30 वर्षों से लगातार लंगर सेवा संचालित की जा रही है तथा गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता का कार्य भी निरंतर जारी रहा है।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थितजन दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे तथा उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद करेंगे।

कार्यक्रम विवरण

दिनांक: 12 जून 2026
समय: सायं 5:00 बजे से 6:00 बजे तक
स्थान: बाबा धाम सबका मालिक एक चित्रा चौराहा, झांसी

निवेदक:
समस्त यादव परिवार
एवं
बाबा धाम लंगर सेवा समिति, झांसी

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *