वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन ने उत्कृष्ट टिकट जांच कर्मचारियों को किया सम्मानित मई माह में प्रयागराज मंडल के टिकट जांच स्टाफ ने अर्जित किया ₹10.51 करोड़ का राजस्व

 

रिपोर्ट नवीन यादव

  1. प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों ने मई 2026 के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा के विरुद्ध चलाए गए विशेष जांच अभियानों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ₹10.51 करोड़ का राजस्व अर्जित किया। यह उपलब्धि कर्मचारियों की सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे राजस्व की सुरक्षा एवं यात्रियों में नियमों के प्रति जागरूकता बनाए रखने में टिकट जांच कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि सम्मानित कर्मचारी भविष्य में भी इसी समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करते हुए रेलवे की प्रगति में अपना योगदान देते रहेंगे।

सम्मान समारोह में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज त्रिपाठी सहित वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई तथा उन्हें आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *