डीआरएम अनिरुद्ध कुमार बोले: सेवानिवृत्त रेलकर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान रेलवे की प्राथमिकता, झांसी मंडल में वर्ष 2026 की पहली पेंशन अदालत आयोजित

 

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा सोमवार को कार्मिक विभाग के मीटिंग हॉल में वर्ष 2026 की प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पेंशनर रेल परिवार के सम्मानित सदस्य हैं। उनकी पेंशन एवं सेवानिवृत्ति संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना रेलवे प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि जून-2026 की पेंशन अदालत में कुल 28 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें 21 पेंशन संबंधी तथा सात गैर-पेंशनरी लाभों से जुड़े थे। कार्मिक एवं लेखा विभाग ने सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार उनका निस्तारण सुनिश्चित किया।

उन्होंने बताया कि उनके निर्देशन में मंडल के कल्याण निरीक्षकों ने सभी 28 सेवानिवृत्त कर्मचारियों से दूरभाष पर संपर्क कर उनकी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी दी। साथ ही पेंशनरों का कुशलक्षेम एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की गई।

सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों ने कल्याण निरीक्षकों के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना करते हुए रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्मिक विभाग भविष्य में भी पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक सत्य साधन सिंह, मंडल कार्मिक अधिकारी जी.पी. मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी (सुरक्षा) अशोक कुमार मीना, सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) आदेश कुमार मिश्रा, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक परसराम मीना, मुख्य कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक, पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *