झांसी वन प्रभाग को मिले नए डीएफओ, यूपी वन विभाग में 14 आईएफएस अधिकारियों के तबादले

गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को सौंपी गई झांसी की कमान, 9 प्रभागीय वनाधिकारियों की तैनाती बदली

रिपोर्ट नवीन यादव

लखनऊ/झांसी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस तबादला सूची में 9 प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) शामिल हैं। सबसे प्रमुख बदलावों में गोरखपुर के डीएफओ विकास यादव को झांसी वन प्रभाग का नया प्रभागीय वनाधिकारी नियुक्त किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कानपुर की डीएफओ दिव्या का तबादला जौनपुर किया गया है, जबकि उन्नाव की डीएफओ आरुषि मिश्रा को कैमूर वन्यजीव प्रभाग, मिर्जापुर भेजा गया है।

इसी प्रकार सहारनपुर के डीएफओ शुभम सिंह को गोरखपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वाराणसी की डीएफओ स्वाति को उन्नाव का नया डीएफओ बनाया गया है, जबकि बदायूं की डीएफओ निधि चौहान को वाराणसी वन प्रभाग का प्रभागीय वनाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वन विभाग में हुए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कार्यों में गति लाने, वन संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *