झांसी के अंकित यादव की बॉलीवुड में दस्तक, ‘समर्पित: फादर्स लव’ का ट्रेलर जारी
रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। जनपद झांसी के नई बस्ती आंशिक चौराहा निवासी एवं वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता उमा शंकर यादव के बड़े पुत्र अंकित यादव बॉलीवुड फिल्म ‘समर्पित: फादर्स लव’ में नजर आएंगे। फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
फिल्म ‘समर्पित: फादर्स लव’ में अंकित यादव के साथ अभिनेत्री जया भट्टाचार्य प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन एक्सहान खान ने किया है। ट्रेलर में पारिवारिक रिश्तों, भावनाओं और पिता के त्याग व समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद झांसी सहित बुंदेलखंड के लोगों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अंकित यादव की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल फिल्मी करियर की कामना की है। फिल्म के ट्रेलर को विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखा जा सकता है।










