डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने जीआरपी के सभी अनुभागों की ऑनलाइन समीक्षा, अपराध नियंत्रण व यात्री सुरक्षा पर दिए आवश्यक निर्देश
रिपोर्ट: नवीन यादव
लखनऊ। डीजी रेलवे प्रकाश डी. ने आईजी रेलवे लखनऊ एवं प्रयागराज की उपस्थिति में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सभी अनुभागों की ऑनलाइन समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक में रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
समीक्षा के दौरान अपराध नियंत्रण, ट्रेनों एवं रेलवे परिसरों में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं की रोकथाम, यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे ट्रैक पर अवरोध की घटनाओं की रोकथाम तथा लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीजी रेलवे ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जीआरपी की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नई तकनीकों का अधिकाधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।










