उत्तर प्रदेश पुलिस की बड़ी उपलब्धि: जीआरपी थाना आजमगढ़ को मिला आईएसओ अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने किया सम्मानित, डीजी रेलवे प्रकाश डी सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

रिपोर्ट: नवीन यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन एवं जनसेवा के उच्च मानकों के आधार पर जीआरपी थाना आजमगढ़ को आईएसओ (ISO) अंतरराष्ट्रीय प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया।

यह प्रमाण-पत्र पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी तथा जीआरपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आईएसओ प्रमाण-पत्र किसी भी संस्था की कार्यप्रणाली, सेवा गुणवत्ता एवं जनसेवा के प्रति उत्कृष्ट प्रतिबद्धता का अंतरराष्ट्रीय प्रमाण है। जीआरपी थाना आजमगढ़ को यह सम्मान यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शी कार्यशैली, प्रभावी पुलिसिंग तथा उत्कृष्ट जनसेवा के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने जीआरपी थाना आजमगढ़ की पूरी टीम को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *