डीआरएम वीणा सिन्हा ने स्व. हरिनंद यादव के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा चेक
रिपोर्ट : नवीन यादव
इज्जतनगर। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में दिवंगत ट्रैक मेंटेनर स्व. हरिनंद यादव के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करते हुए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वीणा सिन्हा ने उनकी पत्नी श्रीमती राजदेई देवी को एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा राशि का चेक सौंपा।
इस अवसर पर डीआरएम ने कहा कि रेलवे अपने कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। दुर्घटना बीमा योजना विपरीत परिस्थितियों में परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
चेक वितरण समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी संदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्व. हरिनंद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।










