टहरौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 10 हजार लीटर लहन, भट्टियां व शराब बनाने के उपकरण मौके पर नष्ट, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

 

 

रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टहरौली पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 40 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से लगभग 10 हजार लीटर लहन, भट्टियां तथा अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद कर नष्ट कर दिए।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम इटायल निवासी नीशा पत्नी दिनेश कुशवाहा को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना टहरौली पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
इसी क्रम में रानी पत्नी अशोक, निवासी ग्राम फुटेरा लक्ष्मीपुरा, थाना एरच को भी 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग 10 हजार लीटर लहन, अवैध शराब बनाने की भट्टियां एवं उपकरण बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिए। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *