वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा का जन्मदिन सादगी एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया

 

रिपोर्ट नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (प्रथम) अमन वर्मा का जन्मदिन मंगलवार को सादगी एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) नीरज भटनागर, जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह सहित अन्य रेल अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्मदिन मनाया और अमन वर्मा के नेतृत्व एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *