डीआरएम के निर्देशन में जीआरपी, क्राइम ब्रांच, खुफिया शाखा, आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई: ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर हुई गिरफ्तारी

रिपोर्ट नवीन यादव

झांसी। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी, क्राइम ब्रांच, खुफिया शाखा और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्थरबाजी के वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 30 जून 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो का संज्ञान लेते हुए जीआरपी झांसी ने तत्काल जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना और खुफिया इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 197/2026 में धारा 125/285 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 152 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी

  • अर्जुन अहिरवार पुत्र गोपाल दास, निवासी ग्राम लेवा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी।
  • अभिषेक अहिरवार पुत्र अमर सिंह, निवासी ग्राम लेवा, थाना बड़ागांव, जिला झांसी।

गिरफ्तारी करने वाली संयुक्त टीम

  • प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र कुमार मिश्रा, जीआरपी झांसी
  • उपनिरीक्षक अभय कुमार
  • उपनिरीक्षक अमित तिवारी
  • मुख्य आरक्षी वीर विक्रम
  • आरक्षी नवीन कुमार
  • आरक्षी भास्कर शुक्ला
  • मुख्य आरक्षी मोहम्मद इमरान (खुफिया शाखा)
  • आरक्षी संदीप मिश्रा (खुफिया शाखा)
  • आरक्षी आशीष कुमार (खुफिया शाखा)
  • मुख्य आरक्षी तौसीफ खान (क्राइम ब्रांच)
  • आरक्षी सुरेन्द्र सिंह (क्राइम ब्रांच)
  • आरक्षी विकास नागर
  • आरपीएफ की संयुक्त टीम के अधिकारी एवं जवान

रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी जैसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं ऐसी गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 या निकटतम जीआरपी/आरपीएफ को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *