कबरई स्टेशन पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रिपोर्ट : नवीन यादव
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कबरई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं तथा परिचालन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सीमा तिवारी सहित अन्य रेल अधिकारी उपस्थित रहे।










