उत्तर मध्य रेलवे सूबेदारगंज आरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र में फर्जी काल लेटर पहुंचा युवक गिरफ्तार
रिपोर्ट नवीन यादव
प्रयागराज के सूबेदारगंज स्थित आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र में ट्रेनिंग के लिए फर्जी दस्तावेज के साथ पहुंचे एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। दस्तावेजों की गहन जांच में पता चला कि उसने फर्जी कॉल लेटर का इस्तेमाल किया था। उसके खिलाफ 3 जुलाई की रात 10 बजे एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है घटना के प्रमुख बिंदु:स्थान: आरपीएफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, सूबेदारगंज, प्रयागराज दस्तावेज सत्यापन: 1 जुलाई से शुरू हुई प्राइमरी ट्रेनिंग में उत्तर रेलवे द्वारा जारी 82 अभ्यर्थियों की आधिकारिक सूची थी।फर्जीवाड़े का खुलासा: पकड़े गए आरोपी का नाम ‘रोहित, पुत्र झनकार’ था उसके कॉल लेटर पर अंकित रोल नंबर लिस्ट में किसी अन्य अभ्यर्थी ‘रोहित, पुत्र बलराज सिंह’ का था संदेह: अधिकारियों को आशंका है कि इस सुनियोजित फर्जीवाड़े के पीछे किसी बड़े गिरोह या जालसाज का हाथ हो सकता है










