पी राज मोहन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशा निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई ऑपरेशन उपलब्ध तहत अवैध ई-टिकटिंग में लिप्त व्यक्ति गिरफ्तार

 

रिपोर्ट : नवीन यादव

आगरा। उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त (Sr. DSC) पी. राज मोहन के दिशा-निर्देशों के तहत रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पोस्ट-आगरा छावनी एवं क्राइम विंग की संयुक्त टीम ने एक अवैध वेंडिंग/ई-टिकटिंग गतिविधि में संलिप्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अनधिकृत रूप से जारी किया गया एक वेंडिंग टिकट दलाल को आरक्षित यात्रा टिकट बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2480/- बताई गई है।

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई तथा मामले को संबंधित धाराओं में पंजीकृत किया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी यात्रियों को अवैध रूप से टिकट उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा था।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति टिकटिंग या दलाली गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. राज मोहन ने कहा है कि रेलवे परिसर में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *