झांसी में नाइट्रोजन गैस से भरे टैंकर में रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी। जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरामछिया गांव के पास यमुना हिल्स के समीप नाइट्रोजन गैस से भरे एक टैंकर से गैस रिसाव होने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चालक की सतर्कता और सूझबूझ के चलते टैंकर को तत्काल सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कर दिया गया, जिससे एक संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान रिसाव को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए।
प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और विशेषज्ञों की मदद से गैस रिसाव को नियंत्रित करने की कार्रवाई की गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई तथा स्थिति पूरी तरह सामान्य होने तक आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *