सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित हैं त्रिची रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव

चेन्नई। दक्षिण रेलवे के त्रिची रेल मंडल में तैनात वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव अपनी अनुशासित कार्यशैली और कर्तव्य के प्रति सख्त रवैये के लिए चर्चा में हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वह ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हैं और नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई करने से नहीं चूकते।

हाल ही में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में रेल सुरक्षा बल के 12 अधिकारियों एवं जवानों को कारण बताओ नोटिस (शोकॉज) जारी किया गया। साथ ही सभी संबंधित कर्मियों को स्पष्टीकरण के लिए मंडल मुख्यालय तलब किया गया है।

इसी क्रम में, क्रिया योग एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट ड्यूटी कर रहे एक आरपीएफ जवान के ड्यूटी के दौरान सीट पर बैठकर मोबाइल फोन देखने का मामला सामने आया। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने स्वयं मामले का संज्ञान लिया और संबंधित जवान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

रेलवे सूत्रों का कहना है कि वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव का स्पष्ट संदेश है कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उनकी कार्यशैली के कारण रेल सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों में अनुशासन और जवाबदेही को लेकर गंभीरता बढ़ी है।

रिपोर्ट: नवीन यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *