सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित रहे आरपीएफ के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव

 

चेन्नई/रांची। वर्तमान में दक्षिण रेलवे के त्रिची रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के पद पर कार्यरत प्रशांत यादव इससे पहले दक्षिण-पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल में भी अपनी सख्त कार्यशैली और अनुशासनप्रिय छवि के लिए चर्चित रहे हैं। रांची मंडल में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने औचक निरीक्षण, ड्यूटी की लगातार निगरानी तथा लापरवाही पर त्वरित कार्रवाई की नीति अपनाई थी।

सूत्रों के अनुसार, रांची मंडल में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले 12 अधिकारियों एवं जवानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था तथा उन्हें स्पष्टीकरण के लिए मंडल मुख्यालय तलब किया गया था।

इसी दौरान क्रिया योग एक्सप्रेस में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात एक आरपीएफ जवान ड्यूटी के समय सीट पर बैठकर मोबाइल फोन देखते हुए पाया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने स्वयं संबंधित जवान को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।

आरपीएफ सूत्रों का कहना है कि प्रशांत यादव की कार्यशैली का मूल उद्देश्य अनुशासन, जवाबदेही और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा है। यही कारण है कि उनके कार्यकाल में ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर तत्काल कार्रवाई की नीति को प्राथमिकता दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *