डीआरएम आशीष जैन एवं सीनियर डीसीएम प्रशस्ति श्रीवास्तव ने अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का किया औचक निरीक्षण यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खान-पान उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

रिपोर्ट: नवीन यादव

वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में 11 जुलाई 2026 को मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बनारस–हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस के पेंट्रीकार का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान रेफ्रिजरेटर, जल शुद्धीकरण प्रणाली, खाद्य सामग्री के भंडारण, स्वच्छता व्यवस्था तथा पेंट्रीकार में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। अधिकारियों ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही खान-पान सेवाओं का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को खाद्य गुणवत्ता, स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यात्रियों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण ऑन-बोर्ड खान-पान सुविधा उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की संतुष्टि और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण एवं निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल यात्रियों को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने तथा रेलवे परिसंपत्तियों एवं सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *