नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रियों को परोसी गई एक्सपायरी डेट की ब्रेड, IRCTC ने दिए जांच के आदेश

शताब्दी एक्सप्रेस (12002) के ई-1 कोच में यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी डेट की ब्रेड परोसी गई।

 झांसी। नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन जा रही शताब्दी एक्सप्रेस (12002) में शनिवार सुबह ई-1 कोच में सफर कर रहे यात्रियों को नाश्ते में एक्सपायरी डेट की ब्रेड परोस दी गई। इसकी शिकायत यात्रियों ने ऑनलाइन की, जिसके बाद आईआरसीटीसी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

एक यात्री की नजर ब्रेड के पैकेट पर पड़ी। उस पर अंकित उपयोग की अंतिम तिथि (एक्सपायरी डेट) शुक्रवार की थी। यात्रियों का आरोप है कि शिकायत करने पर पहले कैटरिंग स्टाफ ने मामले को दबाने की कोशिश की और पैकेट बदलने का बहाना बनाया, लेकिन यात्री नहीं माने।

इसके बाद कुछ यात्रियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया और रेल मंत्रालय को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने यात्रियों से संपर्क कर संबंधित वेंडर के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *