29वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में झांसी पुलिस का शानदार प्रदर्शन, 26 पदकों के साथ जीती विजेता चैंपियन शील्ड 16 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीतकर झांसी पुलिस ने बढ़ाया जनपद का गौरव, खिलाड़ियों के लिए ₹20 हजार नकद पुरस्कार की संस्तुति

रिपोर्ट : नवीन यादव

झांसी। जनपद ललितपुर में 13 से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस क्लस्टर प्रतियोगिता में झांसी पुलिस ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 26 पदक अपने नाम किए। टीम ने 16 स्वर्ण और 10 रजत पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। इसके साथ ही टेबल टेनिस स्पर्धा में झांसी पुलिस ने ओवरऑल विजेता चैंपियन शील्ड पर भी कब्जा जमाकर जनपद का नाम रोशन किया।

यह उपलब्धि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति के मार्गदर्शन एवं खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम मानी जा रही है।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए बैडमिंटन टीम लीडर (जनपद झांसी) द्वारा विजेता पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुल ₹20,000 नकद पुरस्कार दिए जाने की संस्तुति की गई है। इसमें बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए ₹10-10 हजार पुरस्कार प्रस्तावित हैं।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी

  • निरीक्षक अमरनाथ यादव (डीसीआरबी) – 2 स्वर्ण, 1 रजत
  • मुख्य आरक्षी कदीम अली – 5 स्वर्ण, 4 रजत
  • मुख्य आरक्षी हरगोविन्द सिंह (साइबर थाना) – 3 स्वर्ण, 1 रजत
  • आरक्षी अजय कुमार (सीसीटीएनएस कार्यालय) – 1 स्वर्ण

टेबल टेनिस प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी

  • निरीक्षक अमरनाथ यादव (डीसीआरबी) – 2 रजत
  • मुख्य आरक्षी कदीम अली – 2 स्वर्ण, 2 रजत
  • आरक्षी अमरेन्द्र (थाना समथर) – 1 स्वर्ण
  • आरक्षी कुलदीप बघेल (थाना कोतवाली) – 1 स्वर्ण
  • मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र सिंह (थाना रक्सा) – 1 स्वर्ण

प्रतियोगिता में आरक्षी लकी जायसवाल, आरक्षी ओमवीर सिंह तथा सेवानिवृत्त आरक्षी सूरज चौरसिया ने भी प्रतिभागी खिलाड़ी के रूप में टीम का प्रतिनिधित्व किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर झांसी पुलिस के अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पूरी टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि झांसी पुलिस भविष्य में भी खेल प्रतियोगिताओं में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का गौरव बढ़ाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *