चार वर्ष पहले आज ही के दिन हुई थी यादगार मुलाकात, आरपीएफ आईजी रविंद्र वर्मा के झाँसी आगमन की स्मृतियां आज भी ताजाआज ही के दिन 22 जुलाई 2022 को

झाँसी। आज ही के दिन 22 जुलाई 2022 को रेलवे सुरक्षा बल के तत्कालीन महानिरीक्षक रविंद्र वर्मा ने झाँसी पहुंचकर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान दैनिक अमर स्तम्भ के रिपोर्टर नवीन यादव ने उनसे सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की थी। यह मुलाकात आज चार वर्ष बाद भी यादगार स्मृतियों के रूप में मन में ताजा है।

आरपीएफ महानिरीक्षक के झाँसी आगमन के दौरान मंडल सुरक्षा आयुक्त आलोक कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त शरीफ मोहम्मद, सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय सिंह सहित रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे थे।

इस अवसर पर हुई आत्मीय एवं शानदार शिष्टाचार मुलाकात ने एक विशेष स्मृति छोड़ दी। स्मृति चिन्ह भेंट करने के दौरान रेलवे सुरक्षा बल की कार्यप्रणाली, यात्रियों की सुरक्षा और रेल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा हुई।

22 जुलाई 2022 की वह मुलाकात आज चार वर्ष बाद भी एक सुखद और यादगार प्रसंग के रूप में याद की जा रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से होने वाली ऐसी शिष्टाचार भेंटें न केवल आत्मीय संबंधों को मजबूत करती हैं, बल्कि कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और नई प्रेरणा भी प्रदान करती हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *