ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से झांसी जीआरपी के सिपाही दीपक प्रताप की मौत

 

रिपोर्ट: नवीन यादव

झांसी ललितपुर। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में झांसी जीआरपी थाने में तैनात सिपाही दीपक प्रताप की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक प्रताप ड्यूटी के सिलसिले में गश्ती दल के साथ गए हुए थे। इसी दौरान ट्रेन पर सवार होने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए।

हादसे में सिपाही दीपक प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सिपाही की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *